गगन पंचाल, कल्याणपुरा कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम तलावली मे सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 वर्षीय बालक पिंटू पिता पान सिंह भूरिया की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिन्टू तलावली स्कूल में कक्षा 6ठी का छात्र था जो कि अपने साथियो के साथ स्कूल से घर की ओर जा रहा था। तभी आकाशीय बिजली उस गिरी, जिससे पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई उसके साथी डरकर भाग निकले। बाद में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया और शव को पीएम कराया। Post navigation तेजा दशमी के अवसर पर निकला भव्य जुलूस पानी की मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार