गगन पंचाल, कल्याणपुरा कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ा में करीब दो दिन पहले दो अलग अलग जगह से पानी की मोटर चोरी की वारदात हुई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। फरियादी वाला पिता कालु किहोरी व तोल सिंह पिता वीरसिंह किहोरी ने बताया था कि हमारी पानी की मोटर चोरी हो गई जिसमे हम रिपोर्ट दर्ज करवाने आये है जिसमे कल्याणपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी करते हुए मुल्जिम मुकेश पिता रणसिंह अमलियार को गिरफ्तार किया। उससे दोनो पानी की मोटर भी जब्त की व आरोपी के खिलाफ ipc की धारा389 के तहत कोर्ट में पेश किया गया। Post navigation स्कूल से दोस्तों के साथ घर आ रहे छठी कक्षा के छात्र पर गिरी बिजली, मौत खेत में पुलिस ने दी दबिश, अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती पकड़ी