झाबुआ। फरियादिया मुन्नीबाई ने बताया कि उसकी नाबालिग बालिका सारंगी स्कूल गई थी, जहां से उसे आरोपी सुभाष, झुमली व लाला निवासी वडली बदनावर के बहला फुसलाकर भगा ले गए। थाना पेटलावद में धारा 363, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एक अन्य मामले मे फरियादी तोलसिंह बिलवाल ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन पारा से हाटबाजार करके अपने घर वापस लोट रही थी, जिसका रास्ते मे आरोपी पारसिंह पिता टेटिया डिण्डोड निवासी हिड़ी ने अपहरण कर लिया। कोतवाली झाबुआ में धारा 363,366 भादवि का पंजीबद्ध कर लिया गया। Post navigation संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ की बैठक संपन्न कत्ल-लूट का मास्टर माइंड निकला सुरेश व्यास