झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
दो लड़कों ने मिलकर एक नाबालिगबालिका के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद दोनों बदमाश फरार है। बालिका के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका सुबह 9 बजे स्कूल जा रही थी तभी अन्नु नाम के लड़के ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बालिका को जबरन एक मकान में ले गए, जहां दोनों ने बारी-बारी से दुराचार किया। इसकी सूचना जब परिजनों को लगी तो मौके पर पहुंच गए, लेकिन दोनों दुराचारी भाग निकले। पेटलावद पुलिस ने धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *