जीवनलाल राठौड़, सारंगी

पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गामडी में लगातार हो रही तेज बारिश से करीब 4 से 5 साल पुराना तालाब ग्राम गरबाडा स्कूल वाली नाकी तालाब फूट गया जिससे तालाब का पानी किसानों के खेतों में घुस गया। तालाब से खेत लबालब भर जाने से किसानों के सोयाबीन-मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान हरिराम पिता बालू भुरिया की और दशरथ पिता थाव भुरिया ने बताया कि तालाब फूटने से खेतों में पानी भर चुका है और फसले बर्बाद हो गई है।

फूटा तालाब

यह कि स्कूल वाला नाकी तालाब लगभग पांच वर्ष पूर्व बना था जिसकी लागत 10 लाख रुपए थी। यह कि इस सीजन की पहली ही बारिश उक्त तालाब झेल नहीं पाया और फूट गया जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसान हरिराम पिता बालू भूरिया कहते हैं कि पिछले छह माह से किसान वैसे ही आर्थिक संकट झेल रहे हैं, जैसे तैसे खाद-बीज-कीटनाशक जुटाकर खेती की थी और प्रकृति की मार झेलनी पड़ रही है। छह माह से कोविड-19 का दौर चल रहा है और इस फसल से ही आशा थी कि लेकिन तालाब निर्माण में जिम्मेदारों द्वारा की गई अनियमितता से तालाब फूट गया है और फसले चौपट हो चुकी है। आखिर हम कहां जाए, कैसे इस विपदा भरे माहौल में जीवन जीए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *