झाबुआ लाइव के लिऐ ” खवासा” से ” अर्पित चोपड़ा” बुधवार सुबह थ्रेशर मशीन से सोयाबीन निकालते वक्त थ्रेशर की चपेट में आने से टोडा खवासा निवासी झितरा सिंगाड (48) की मौके पर ही मौत हो गई । इस दर्दनाक हादसे में मृतक बुरी तरह थ्रेशर मशीन में फस गया और उसका उसका सर पूरी तरह से कुचल गया । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे ।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है । पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है । Post navigation भक्तो की मनोकामना पूर्ण करती है मां ‘भद्रकाली दवा व्यापारी रहे हडताल पर , सौंपा ज्ञापन