ट्रक का पता बताने वाले को दिया जाएगा उचित इनाम
झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-

सोमवार की रात रायपुरिया के आनाज व्यापारी महावीर भंडारी के परिचित विजय भंडारी की ट्रक को उनका ड्राइवर थाने के समीप खड़ा कर चला गया था, सोमवार की रात में ही ट्रक चोरी हो गया। ड्रायइवर जब सुबह ट्रक को लेने गया तो ट्रक वहां नहीं मिला ट्रक मालिक ने अपने परिचित के जरिये ट्रक को खोजबीन करने के काफी प्रयास कर लिए किन्तु ट्रक का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। जब इस बात की सूचना जब ट्रक मालिक पेटलावद थाने पर देने पहुंचे तो उन्होंने पहले तो ड्राइवर पर ही शंका कर दी और बाद में ये कह दिया की पहले तो आप लोग ही ट्रक की तलाश करो, बाद में देखा जाएगा यह सुनकर ट्रक मालिक वहा से चले गए पुलिस ने ट्रक चोरी होने की कोई रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। यदि समय रहते पुलिस ट्रक मालिक से सवाल जवाब करने के बजाय ट्रक को खोजबीन करने के प्रयास करती तो शायद कुछ हाथ लग सकता था। हालांकि ट्रक की चोरी होने की सूचना मिलने पर ट्रक मालिक और उनके सहयोगी ट्रक की तलाश में निकल गए किन्तु अब तक ट्रक का कोई सुराग नहीं लगा। ट्रक मालिक विजय भंडारी ने बताया ट्रक क्रमांक एमपी 11 ए 6678 है, ट्रक के दोनों और पूजा कॉटन तथा निमजा टायर लिखा हुआ है। रायपुरिया के आनाज व्यापारी महावीर भंडारी ने झाबुआ लाइव से सहयोग की अपेक्षा की है और ट्रक का पता लगाने वाले को उचित इनाम दिए जाने की बात झाबुआ लाइव के जरिये की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *