अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान ” बबलू” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले मे विगत 20 घंटे से हो रही बारिश के परिणाम स्वरूप जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है आज दोपहर चांदपुर थाने मे एक युवक जो चांदपुर हाट बाजार कर अपनी बाइक से वापस अपने घर लोट रहा था वह अपने गांव ” बिजुरिया” के समीप एक नाले मे बाइक निकालते समय संतुलन बिगड जाने से नाले मे जा गिया ओर नीचे पुलिया मे तेज धार मे 10 मिनट फंसे रहने से उसकी मोत हो गयी । पास मे मोजूद ग्रामीणों ने उसके बहते शव को करीब 100 मीटर दुर जाकर निकाला । पुलिस अधीक्षक ” कुमार सोरभ ” के अनुसार मृतक युवक का नाम ” मुगरसिंह पिता ईडा ( 30 ) है ओर उसकी मृत्यु की सूचना पर मग॔ कायम कर जांच मे लिया गया है । Post navigation सोमवार रात से चोरी हुआ ट्रक का अब तक नहीं मिला सुराग पुलिस भी नहीं कर रही सहयोग टैंकर दुर्घटना की सूचना पर जा रही 100 डायल भी दुर्घटनाग्रस्त दो पुलिसकर्मी घायल