पीयूष चन्देल, अलीराजपुर
बालीपुर सरकार पुज्यनीय ब्रहालिन गजानंद महाराज की जन्म शताब्दी महोत्सव दिनांक 09.03.2020 सोमवार को बालीपुर में धुमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें आलीराजपुर, धार, खरगोन, दाहोद, बड़ौदा, छोटाउदेपुर, कुक्षी, बाग, संहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं गुजरात के भक्तजन शामिल होंगे। पूज्यनीय संत योगेशजी महाराज एवं सुधाकरजी महाराज के सानिध्य में होने वाले कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे भव्य शोभायात्रा बालपुरधाम से शुरू होकर सम्पूर्ण बालीपुर में भ्रमण कर वापस अम्बिका आश्रम बालीपुरधाम पहुंचेगी। शोभायात्रा के पश्चात महाप्रसादी एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है, जो कि दोपहर 12 बजे से देर रात्रि तक चलेगा। भण्डारा स्थल पर भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है। बालपुरधाम गुरूभक्त मण्डल आलीराजपुर ने समस्त भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में बालीपुर पहुंच कर कार्यक्रम में सहयोग एवं भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *