अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड की रिपोर्ट-
सोंडवा तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर लंबे इंतजार के बाद महिला चिकित्सक को पदस्थ किया गया है। डॉक्टर सरिता डुडवे जिन्हे जोबट स्वास्थ केन्द्र से सोंडवा स्वास्थ्य केन्द्र पर स्थानांतरित किया गया है। डॉ. सरिता ने सोंडवा स्वास्थ केन्द्र पर पदभार ग्रहण कर लिया है, जिससे महिलाओं में हर्ष है। बता दे कि लंबे समय से सोंडवा स्वास्थ केन्द्र पर महिला चिकित्सक की आवश्यकता रही है। डॉ.सरिता के आने से वो पूरी हो सकी है। स्वास्थ संबंधित परेशानियां लेकर आने वाली महिलाओं को तुरंत महिला चिकित्सक का परामर्श व इलाज मिल सकेगा, फिलहाल डॉक्टर अप-डाउन कर रही है। अलीराजपुर लाइव को सोंडवा बीएमओ चौहान ने बताया है कि जल्द ही डॉ.सरिता को सरकारी क्वाटर दे दिया जाएगा जिससे वे यही निवास करने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *