P. S. Chandel, Alirajpur आज प्रातः 7 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय अलीराजपुर द्वारा स्वीप प्लान के तहत जिलाधीश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता के लिए विकासखंड सोंडवा में रन फॉर वोट का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे सोण्डवा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष भाबर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामानुज शर्मा के साथ समस्त स्टाफ, शिक्षक छात्र /छात्राएं एवं सभी अन्य विभागों के कर्मचारी ने सहभागिता की।वकठ्ठीवाडा में भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरद क्षीरसागर के नेतृत्व में मैराथन दौड़ व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त शैक्षणिक स्टाफ के साथ बडी संख्या में छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। Post navigation टेम्पो ने मारी बाइक सवार को टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा-कांग्रेस पार्टियों के नेताओं की मतदाताओं के बीच सक्रियता बढ़ी