जितेंद्र वर्मा, जोबट

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सद्भावना कॉन्वेंट स्कूल, जोबट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “विकसित भारत, स्वर्णिम भारत एवं स्वच्छ भारत” विषय पर अपनी प्रतिभा और विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से स्वच्छ एवं विकसित भारत की कल्पना को रंगों में उकेरा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में देश के विकास, स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद प्रतिनिधि बबलू बघेल, युवा मोर्चा जिला मंत्री आशीष भरत जी ठाकुर, जयवीर राठौर एवं दीपेंद्र बघेल सहित स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित, स्वर्णिम एवं स्वच्छ भारत के संकल्प को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *