लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास में सेवा भारती द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमे एक यात्रा दल भेरूगढ़ माहीमाता से जल भरकर निकला जिसका रात्रि विश्राम भामल में हुआ। दूसरा यात्रा दल भाभरापडा माहीमाता से जल भरकर निकला जिसका रात्रि विश्राम करवड़ में हुआ। दोनों ही यात्राओं का समागम बामनिया में हुआ। समागम पश्चात नगर में शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात दोनों ही यात्राओं के कावडिय़ों द्वारा श्री रामजी मंदिर अमरगढ़ रोड पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक पश्चात धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा पश्चात सभी कावडिय़ों को भोजन प्रसादी कराई गई। कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। आयोजन में सभी सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। ) Post navigation फॉलोअप : जमीन विवाद में 6 ग्रामीणों को लगी गोली, 1 गम्भीर घायल, पुलिस ने कहा- आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई नैशनल हाइ-वे बन सकता है अलीराजपुर-नानपुर से गुजरने वाला खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाई-वे, नितिन गडकरी ने दिया सर्वे का आश्वासन