फिरोज खान/ जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर, अलीराजपुर एवं चांदपुर से होकर बड़ौदा एवं खंडवा जाने वाला स्टेट हाईवे जल्द ही नैशनल हाईवे घोषित हो सकता है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों से इस मार्ग के नैशनल हाइवे होने की संभावनाओं का सर्वे करवाएंगे और सर्वे में अगर सकारात्मक संकेत मिलते हैं तो फिर इसे केंद्र सरकार राज्य शासन की सहमति से नैशनल हाइवे घोषित करेगी और यह फिर फोरलेन में तब्दील होगा और यह सब कुछ सर्वे पर निर्भर करता है। अलीराजपुर लाइव से बातचीत में सांसद गुमानसिंह डामोर ने बताया कि उनके द्वारा नितिन गडकरी से अनुरोध किया गया है कि आगे जाकर यह नागपुर तक एप्रोचबल हो सकता है। सांसद डामोर ने उम्मीद जताई है कि सर्वे में अलीराजपुर जिले से गुजरने वाला खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे नैशनल हाइवे में तब्दील होने की संभावनाएं प्रबल है। ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation सेवा भारती ने निकाली विशाल समरसता कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत पारा के समीप एक गांव में फिर हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल, मामला प्रेम प्रसंग का