झाबुआ। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बलसोरा के पिता मांगीलाल बलसोरा का स्वर्गावास हो गया। वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहते थे। ज्ञातव्य रहे कि पारा निवासी मांगीलाल बलसोरा पिछले सप्ताह ही परिवार सहित समाज बंधुओ के साथ चार धाम की सकुशल यात्रा कर लौटे थे। उनका आकस्मिक देवलोकगमन हो गया। अंतिम यात्रा पारा में निकालकर अंतिम संस्कार मुक्तिधाम पर किया गया। उनके स्वर्गवास से परिवार सहित समाजजनों और पारा क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मांगीलाल बलसोरा जिंदा-दिल इंसान के साथ कर्मठ और मेहनती तथा समाज-धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पित रहने वाले थे। वे अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ गए। अंतिम यात्रा में समाजजनों के साथ इष्ट मित्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। आप अपने पीछे रमेशचंद्र बलसोरा, ओकरलाल बलसोरा, राजेश बलसोरा डॉ अशोक बलसोरा अंतिम बलसौरा हिमांशु, सुजल, प्रेमराज, पुष्पराज, धर्मेंद्र, पड़-पोता धार्मिक आदि को छोड़ गए। मांगीलाल बलसोरा के स्वर्गावास पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के समस्त पदाधिकारी-सदस्यों, सामाजिक महासंघ, जय भीम जागृति समिति सहित विभिन्न संस्थाओं, गणमान्यजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। Post navigation पुलिस चौकी परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा हुई अभिव्यक्ति साहित्य संस्था का प्रथम शिखर सम्मान वरिष्ठ गीतकार दिनेश प्रभात को