झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट आज गाँव झोसली हरिनगर उप खण्ड से गांव अध्ययन यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा आठ दिनों तक विभिन्न गांवों में साईकिल से पहुँचेगी प्रतिदिन 50 किलोमीटर यात्रा चलेगी सेवा भारती के विभाग संगठन मंत्री कैलाश अमलियार के नेतृत्व में निकल रही है। इस यात्रा के प्रारम्भ में झोसली के घेड़ापति देव की पूजा अर्चना करके गांववासियों से गांव विकास की बातचीत कर के गांव वालों के साथ निकली। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थांदला खण्ड के खण्डकार्यवाह भूषण भट्ट तथा सेवाभारती के शैतान गलवार ,बदसिंग कतीजा तथा अन्य गांववासी मौजूद थे। Post navigation धुमधाम से हुइ माताजी की प्रतिमा की स्थापना 18 हजार स्क्वेयर फीट भूमि पंचाल समाज के आठ लोगों ने दी मांगलिक भवन के लिए दान, विधायक ने किया भूमिपूजन