परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक गरबा महोत्सव समिति परवलिया का आयोजन स्थानीय पुलिस चौकी चौराहे पर हो रहा है जिसमें आज माताजी की प्रतिमा को शानदार झांकी बनाकर स्थापित की। स्थापना के पूर्व जुलूस ढोल धमाके के साथ निकाला गया। नववर्ष के उपलक्ष्य में जुलूस के आगे भगवा ध्वज लिए लोग चल रहे थे। साथ ही अम्बे माता मन्दिर पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है यहा प्रतिदिन माताजी का पाठ किया जाता है। रात में गरबा प्रतिदिन रात मे गरबा खेला जाएगा। श्रेष्ठ गरबा खेलने वाले युवक-युवतियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। Post navigation अतुल चौधरी का पीएचडी में चयन, क्षेत्र में हर्ष सेवाभारती की अध्ययन यात्रा का हुआ शुभारंभ, साइकिल से चलेंगे 50 किलोमीटर