आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट :- जिले मे आम्बुआ सहित कई स्थानो पर अध्यापक पद पर रहते हुवे अपने सेवाऐ देने वाले आम्बुआ के 80 वर्षीय मेहराबसिह चौहान का गुरूवार को शाम बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया। प्रधान आरक्षक राजकुवरसिह, एसआई महेन्द्रसिह एवं एएनएम पार्वती के पिताजी सेवानिवृत्त अध्यापक मेहराबसिह चौहान मे अपने जीवन मे शिक्षार्विद के रूप मे कठ्ठीवाड़ा, जोबट, गुड़ा, अडवाड़ा, आम्बुआ एवं समदनी फलिया मे शिक्षा प्रदान की। आपके द्वारा अध्यापन ले चुके विद्यार्थी अच्छे पदक पर पदस्थ है जिनका गुरूवार को आम्बुआ निवास पर जन्मदिन मनाया गया । प्रात: हवन, कथा करवाया शाम को सैकड़ों लोगो की उपस्थिति एवं विध्यार्थियो के साथ कैक काटा गया ।एवं स्थानीय सामुदायिक भवन पर स्नेह भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगो ने चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना की । Post navigation पर्यावरण सहयोग संस्था व सहयोग महिला मंडल बाल मेला पम्पावती तालाब का पानी किसानों को नही मिलने से परेशानी बड़ी