आलीराजपुर। कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में जिला कोषालय अधिकारी डी डी मिश्र , जिला शिक्षा अधिकारी श्री अर्जुन सिंह सोलंकी एवं शिक्षक बद्रीलाल भटोदरा के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को पुष्प माल , शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्मृति चिन्ह सौंपे । इस अवसर पर कलेक्टर डॉ बेडेकर ने संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर एवं उनके भविष्य के जीवन और कार्य हेतु शुभकामनाएं दी । इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । Post navigation प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी पर की गईं एफआईआर की कांग्रेस ने की निंदा, जताया विरोध प्रदेश की किसी भी कार्यकारणी के आदेशों का पालन नहीं करेंगे पंचायत सचिव