अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- विदेशी शराब दुकान आम्बुआ में कार्यरत सेल्समैन की अटेक आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी महेन्द्रसिह राजावत 48 साल रविवार रात को दुकान पर बैठा था कि अचानक सीने मे दर्द होने लगा जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल अलीराजपुर ले जा रहे थे कि ग्राम वड़ी में उनकी मौत हो गई, बाद सिविल अस्पताल मे उन्हे मृत घोषित कर दिया। राजावत के शव को उनके गृह ग्वालियर ले जाया गया। Post navigation जिला चिकित्सालय में चल रहा छह लोगों का इलाज मांस-मदिरा त्याग करने से घर पवित्र हो जाता है : सेवानन्दजी