अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट-
अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरझाड़ में ताड़ी पीने से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ गई। जिनमें 1 पुरूष गणपत की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीमारों में 3 पुरूष व 3 महिलाएं शामिल है। सभी का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने ताड़ी में कुछ मिला दिया था। वही परिजनों ने यह भी बताया कि शासकीय एम्बुलेंस रास्ते में खराब हो गई जिसके बाद वह अपने अपने संसाधनों से बीमारों को अस्पताल ले गए। आम्बुआ थाना क्षेत्र में आने वाला ग्राम बोरझाड़ के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हालत अचानक बिगड़ गई। दरअसल, इन सभी लोगों ने सुबह एक साथ बैठकर ताड़ी पी थी जिसके बाद इन्हें उल्टी और घबराहट शुरू हो गई। जिसके बाद परिजन इन लोगो को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर लाए जहां इनका इलाज जारी है। लेकिन 1 पुरूष की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही बीमारों में 3 महिला व 3 पुरूष शामिल थे। बीमार परिजनों का आरोप है कि ताड़ी में किसी ने कुछ मिला दिया है जिसकी वजह से सबकी हालत बिगड़ी है। वही परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शासकीय एम्बुलेंस मरीजों को लेने आई थी वो रास्ते में खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अपने अपने संसाधनो से अलीराजपुर अस्पताल लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *