अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- प्रदेशभर में 14 अप्रैल से जारी सरपंच-सचिवों की अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर क्षेत्रीय विधायक धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन किया। चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा में सरपंच-सचिव भी आज 18 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश संगठन को समर्थन दे रहे हैं। आज क्षेत्रीय विधायक माधौसिंह डावर भी संरपच-सचिवों की हड़ताल में शामिल हुए और संरपच सचिवों की कुछ मांगों को जायज ठहराया और कहा की आपकी जो मांगे हैं उसमें से कुछ सरकार मान भी रही है। इस मौके पर संरपच संगठन अध्यक्ष श्यामसिंह बामनिया, केवन पांगला, लीमजी भाई, संजीवबाई, सचिव संगठन अध्यक्ष शंकरसिह बामनिया व संभागीय सचिव शेहजाद खान, जवसिंग, पूनमसिंह, दिनेश, राजेश आदि मौजूद थे। Post navigation चोरों को लाखों के चोरी के सामान के साथ पुलिस ने धरदबोचा जिला चिकित्सालय में चल रहा छह लोगों का इलाज