नानपुर से जितेंद्र वाणी

नानपुर थाना से आगे खंडवा वडोदरा रोड पर सुनील चौहान की दुकान व घर में चोरों ने सेंध लगाई। वारदात बीती रात हुई। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर 6 बकरे बकरी व एक गाय का बछड़ा चोरी कर ले गए। 

सुनील ने बताया लगभग 3 बजे जब वह सोच करने उठा तो वारदात का पता चला। उसने शोर मचाया और 100 डायल को बुलाया। चोर गाय के बछड़े को कुछ दूरी पर छोड़ गए। ये पहली वारदात नहीं है। इसके पूर्व भी जैन मंदिर खंडवा वडोदरा रोड से चोरी गए समान चोरी होने का आवेदन समाज सेवी कमलेश ककड़ीवाला ने नानपुर पुलिस को दिया था। 

नहीं लिखी जाती चोरी की रिपोर्ट

ग्राम में इसके पूर्व भी कई ऐसी बड़ी चोरियां हुई पर किसी भी चोरी की रिपोर्ट न लिखना कई सवालों को जन्म देता है। इतना ही नहीं अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। इससे चोरों के हौसले बुलंद है। आसानी से किसी भी मकान से सेंध मारी कर चोरी की वारदात हो जाती है। जब ग्रामीण चोरी की रिपोर्ट कराने जाते है तो  जिम्मेदार उन्हें ऐसे चमकाते है, जैसे पीड़ित ने खुद चोरी की हो। इतना ही नहीं बिल मंगवाते है । इसके पूर्व अनाज के गोडाउन से फोर व्हीलर से माल ले जाने के बाद चोरी की रिपोर्ट ही नही की थी। चोरी होने की रिपोर्ट कराने गये तो थाना प्रभारी ने बिल मंगवाए, बिल नही देने पर रिपोर्ट ही नही लिखी। अब रोज पल्ली की दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारी किसका बिल लाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *