झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार में स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों की संख्या से ज्यादा छात्राओं की संख्या ज्यादा थी। सूर्य नमस्कार रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम के अनुसार करवाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच खुशाल सिंगाड़, उपसरपंच भगवानलाल पाटीदार, चौकी प्रभारी एचआर झाला, प्रधान आरक्षक जोसफ वाणिया, स्कूल प्राचार्य एसएन श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक धर्मेन्द्र जानी साथ ही गांव के जनप्रतिनिधि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। Post navigation वार्षिकोत्सव में बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करे : रुपाली जैन वीडियो कॉन्फेंसिंग कर आनंद उत्सव मनाने के लिए बनाई रूपरेखा