फिरोज खान@अलीराजपुर कौमी एकता के प्रतीक एवं गुलशने कादरीयत सैयदो सादात हजरत सैयद मीर एवज अली सरकार उर्फ जमालुददीन चिश्ती र.अ. का दो दिवसीय 93 वां उर्से मुबारक 3 दिसंबर से प्रांरभ हो रहा है। इस द्वौरान नगर के प्रमुख मार्गो से संदल-चादर का विशाल जुलुस निकाला जाएगा। इस अवसर पर सुफियाना और निस्बती कलामो से मीर एवज अली सरकार की मेहफिल भी सजेगी। रात्री को (मेहफिले शमां) कव्वाली का भी शानदार आयोजन किया गया है। जिसमे प्रसिद्ध फनकार मुकर्रम अली वारसी शिकरत कर अपने मशहुर कलाम पेश करेंगे। उर्स मे मप्र, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य सहित आसपास के जिलो से बडी संख्या मे श्रद्वालुगंण शिरकत करेंगे। संदल-चादर विशाल जुलुस के साथ निकलेगा आस्ताना हौज शरीफ उर्स कमेटी के संरक्षक सैयद मोहसीन मियां एवं अध्यक्ष जाहीद खान ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस बार भी मीर एवज अली सरकार का उर्स हर्षाल्लास के साथ मनाया जाएंगा। दो दिवसिय उर्स का आगाज 3 दिसंबर मंगलवार को संदल-चादर के साथ शुरु होंगा। जामा मस्जिद चैक से दोपहर 4 बजे संदल-चादर का जुलुस नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएंगा। आस्ताने औलिया पर संदल व चादर पेश की जावेंगी। वहि रात्री को स्थानिय जामा मस्जिद चौक पर (महफिले शमां) कव्वाली का आयोजन रखा गया गया है। जिसमे देश के मश्हुर फनकार मुकर्रम अली वारसी मप्र अपने निस्बती एवं सुफियाना कलाम पेश करेंगें। 4 दिसंबर बुधवार सुबह 11ः30 बजे आमजनो को सामुहिक रुप से न्याज प्रसादी वितरित की जाएंगी। उर्स की जेरे सरपरस्ती शहर काजी सैयद अफजल मियां एवं जेरे निगरानी सैयद आरीफ मियां, सैयद हनिफ मियां, सैयद जमालुदीन बाबा, सैयद अशफाक मियां करेंगे। उर्स कमेटी के सदस्यो ने आमजनो से उर्स मे तशरीफ लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। ) Post navigation सैकड़ों ग्रामीण भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर हुआ भव्य स्वागत