विपुल पंचाल, झाबुआ जिला चिकित्सालय परिसर के सरकारी क्वाटर में सचिन बेनेडिक के सूने मकान चोरों ने हाथ साफ कर लिया। इस बात की जानकारी जब मकान मालिक सचिन बेनेडिक अपने घर झाबुआ पहुंचे। बेनेडिक परिवार समेत अलीराजपुर गए थे और बीती रात करीब 8 बजे वे अपने घर पहुंचे और ताला खोला और घर के भीतर जाकर देखा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त था और पीछे जाकर देखा तो घर के पीछे का दरवाजा टूटा था। जब घर में देखा तो उनकी दो रजिस्ट्रियां, 25 हजार रुपए एवं सोने के आभूषण गायब थे। साथ ही चोर दीवार पर लिख गया कि गरीबों का रुपया खाओंगे, तुमको मार दूंगा-मसीहा, गरीब मैं भी हूं, यह लिखा देख मकान मालिक चौंक गए। साथ ही चोर घर में रखे एटीएम व मोबाइल वही छोड़ गए। इसके बाद सचिन बेनेडिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इसके बाद जांच में जुट गई। ) Post navigation पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का हुआ समापन शांति राजेश डामर होंगी झाबुआ जिला पंचायत की नई अध्यक्ष