झाबुआ लाइव के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट दाहोद शहर के गोदी रोड पशुपति नाथ नगर में रात्रि के समय एक बंद मकान में चोरी के इरादे से आए अज्ञात चोरों ने घर के प्रवेशद्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेशकिया। इसके बाद तिजोरी में से 2 लाख 40 हजार कीमत के सोने के आभूषणों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। मिली जानकारी अनुसार शहर के गोदी रोड पशुपतिनाथ नगर के निवासी रसूल भाई मेघजीभाई मेडा कोई काम के सिलसिले में बाहर गांव गए थे जिसका लाभ उठाकर कल रात को अज्ञात चोरों ने घर के प्रवेशद्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर तिजोरी के ड्रोवर में पड़े 4 तोले के सोने के सेट दो जिसकी कीमत ₹80,000, 12 तोले की सोने की आठ चूड़ी जिसकी कीमत ₹40 हजार, सोने का हार जिसकी कीमत ₹40 हजार, 2 तोले की सोने की पोची जिसकी कीमत ₹40 हजार, एक सोने का लॉकेट जिसकी कीमत ₹60 हजार समेत कुल 2 लाख 40 हजार की कीमत के सोने की आभूषण की चोरी की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। जिसकी जानकारी दाहोद शहर के पुलिस थाने को मिलते हैं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफ़ आई आर दर्ज कर आगे की कार्यवाही हाथ में ली है Post navigation शेरअली मस्तान साहब के उर्स में कव्वालों ने सुबह तक पेश किए कलाम गांव मे चोरी छिपे चल रहा था नकली शराब कारखाना; पुलिस ने धर दबोचा; कांस्टेबल पर हमला