अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- रविवार रात चोरों द्वारा गुनेरी रोड स्थित सूने मकान में प्रवेश कर हजारों के माल पर हाथ साफ कर लिया। सोमवार को छुट्टी होने के कारण अजमेर चौहान पत्नी सुरमा चौहान एवं बच्चों के साथ अलीराजपुर गृह ग्राम गए थे, आज सुबह जब पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो फोन पर उन्हें सूचित किया। घर मालिक चौहान के मुताबिक चोर द्वारा एलइडी, टीवी, चार जोड़ पायजेब, एक जोड़ झेले, कपड़े एवं अन्य सामान लगभग 74 हजार रुपए का कीमती सामान ले जाने में कामयाब रहे, और अब घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। चोरी की घटनाओं को लेकर जब अलीराजपुर लाइव द्वारा सरपंच से बात की गई तो सरपंच ने बताया कि जल्द ही गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। Post navigation ईद मीलादुन्नबी पर लगाए नारे, निकला जुलूस, मुस्लिमों ने मनाई खुशियां जश्ने आमदे रसूल-अल्लाह ही अल्लाह से गूंजा शहर