शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में बीच बाजार मुख्य मार्ग पर खड़ा सूखा पेड़ अब हादसे को न्योता दे रहा है, लेकिन इन सबको रोकने के लिए जिम्मेदार अमले के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्राम के मुख्य मार्ग पर सूखा पेड़ अब झुक गया है और किसी भी दिन वह गिर जाएगा एवं इस भीड़-भाड़ वाले मार्ग पर राहगीरों व वाहन चालकों की आवाजाही बनी रहती है एवं पेड़ के गिरने से गंभीर हादसा घटित हो सकता है। जरूरत है जिम्मेदार अपने कर्तव्य का पालन करते हुए इस पेड़ को तुरंत हटाए वरना हादसे के लिए वे जिम्मेदार रहेंगे। Post navigation आदिवासी संस्कृति बचाओ ग्रामसभा में सरपंच ने ग्रामीणों को प्रलोभन से बचकर धर्मजागरण की दी सीख प्रतिष्ठित व्यवसायी हुजैफा की सड़क हादसे में हुई मौत से पसरा मातम