जितेंद्र वाणी, नानपुर आज अलिराजपुर जिले के नानपुर में हिंदू संस्कृति के परंपरा अनुसार चैत्र सुदी दशमी को मातृशक्ति द्वारा दशा माता पूजन कथा का उत्साहपूर्वक किया गया माली जी की वाडी में हर वर्ष आयोजन किया जाता है। भारतीय संस्कृति हिंदू व्रत त्यौहार मातृशक्ति द्वारा आज चैत्र दशमी के दिन माता बहने अपने घर आंगन की साफ सफाई कर दशा माता के त्यौहार के आगमन की खुशी बड़े हर्ष उल्लास से मनाती है आज सुहागिन माता बहने अपने परिधान में सज धज कर पीपल वृक्ष के नीचे दशा माता की पूजा सूत के धागे मैं 10 गठान बाधकर पीपल देवता की सात परिक्रमा करती है पूजन के पश्चात उमाजी नागर एवं पिंकी जी नागर द्वारा दशा माता की कथा का वर्णन किया जाता है जिसे सभी मातृशक्ति मिलकर कथा श्रवण करती है एवं पश्चात अपने व्रत के अनुसार जलपान एवं भोजन प्रसादी ग्रहण करती है। Post navigation कोयले से भरे 18 टायर के पहिये ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत भाजपा प्रत्याशी अनीता नगर सिंह चौहान ने किया जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत