शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर युवा रक्तदान समिति द्वारा रक्तदान शिविर रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह जी चौहान, जिलाध्यक्ष मकु पोरवाल, अलीराजपुर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपाल खरत, पूर्व जिला अध्यक्ष वकील ठकराला, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, विकास राठौड़, सरपंच खेमराज सोलंकी, सरपंच नानसिंह डावर, सरपंच मुक़ाम कनेश, उमराली सरपंच सिरला खरत उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 60 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें 6 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदान समिति से कादुसिंह डुडवे एवं समस्त समिति सदस्य का पूर्ण योगदान रहा। Post navigation क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ, विजेता टीम को मिलेगा 15001 रुपए का पुरस्कार भगवती देवी माता शबरी की जयंती मनाई गई