शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में सुपर क्रिकेट सती फलिया के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आज 11/12/2022 को शुभारंभ किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान ने विधिवत टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। यह स्पर्धा 20 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से आई टीम भाग ले रही है। नागर सिंह चौहान की ओर से प्रथम पुरस्कार 15001 रुपये दिया जाएगा। द्वितीय पुरुस्कार उमराली सरपंच सिरला खरत द्वारा 7501 दिया जाना है। क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ में सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपाल खरत, विक्रम भयडिया, नरिंग मोरी भाई आदि उपस्थित रहे। Post navigation मुख्य मार्ग के समीप अज्ञात युवक की लाश मिली सुशासन दिवस पर 60 यूनिट रक्तदान हुआ, महिलाओं ने भी की सहभागिता