लवेश स्वर्णकार रायपुरिया

सुरक्षा तथा स्वाभिमान रैली तहत पुलिस तथा प्रशासन ने ग्राम में पैदल मार्च निकाला। जिसमें तहसीलदार जगदीश वर्मा, एसडीओपी सोनू डावर, टीआई राजकुमार कुंसारिया शामिल हुए। रायपुरिया थाने के स्टाफ को साथ लेकर उन्होंने ग्राम में यह पैदल मार्च किया। पैदल मार्च का उद्देश्य आगामी त्योहारों पर तथा ग्राम में शांति स्थापित करना है। तिरंगा यात्रा को लेकर भी यह पैदल मार्च पुलिस प्रशासन ने निकाला है। पुलिस का यह पैदल मार्च ग्राम में चर्चा का विषय बना रहा। एसडीओपी डावर ने अपील कर कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देवे। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। अगर किसी ने भी ग्राम की शांति को बिगाड़ने का प्रयास किया तो वैधानिक कार्रवाई होगी।

ग्राम में टीआई की सराहना

पंचायत चुनाव में पूर्ण रूप से शांति स्थापित करने पर टीआई राजकुमार कुंसारिया की बेहद सराहना हो रही है। वही चुनाव सम्पन्न होने के बाद इक्का दुक्का प्रकरण वाले मामले में टीआई ने असमाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाही जिससे ग्राम में पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *