लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया 

मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार के पुत्र भाजपा नेता प्रकाश पाटीदार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके दर्जनों समर्थक पुलिस थाना रायपुरिया पहुंच गए। जहां फरियादी प्रकाश द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। धमकी भरी रिकार्डिंग भी पुलिस को दी गई।

मामला सोमवार रात का है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार रात्रि 9:30 बजे प्रकाश पाटीदार के दोस्त पवन पाटीदार के मोबाइल पर फोन आता है की मोबाइल नंबर 9074942208 से फोन आया, जिसमें यह कहा जाता है कि तेरा दोस्त बहुत नेतागिरी कर रहा है उसका 4 दिनों में मर्डर कर दूंगा। मैं हिम्मत सिंह बोल रहा हूं। यह बात पवन ने प्रकाश पाटीदार को बताई। प्रकाश ने अपने पिता भरत लाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार व नन्दकिशोर पाटीदार को बताई। जब धमकी वाला मोबाइल फोन आया तब उस समय प्रकाश के दोस्त पवन के घर पर ही बैठे थे। वे सभ्ज्ञी तत्काल पुलिस थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया। जब इस विषय में थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया से बात की तो उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लेने की बात की है और उचित कार्यवाही की बात की है और कहा कि गांव में किसी भी प्रकार से अशांति फैलाने वाले को नही बक्शा जायेगा। 

इधर ग्राम के भाजपा के कई युवा मोर्चा के सदस्यों ने मांग की है कि आए दिन गांव में आपराधिक लोग गांव में माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे कई लोग गांव में खुलेआम आम घूम रहे हैं जिन पर कई अपराध भी दर्ज है और वो लोगों को खुलेआम धमकियां भी दे रहे है। इनके आतंक और डर से ग्रामीणों में भय है और वो थाने पर भी शिकायत दर्ज करने नही जा पाते है ऐसे में जिन पर कई अपराध दर्ज है और उनसे गांव में लगातार शांति भंग होने का खतरा है। ऐसे लोगो को चिन्हित कर पुलिस को ठोस कार्रवाही करना चाहिए, जिससे जनता इनके आतंक से मुक्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *