जितेन्द्र राठौड़, झकनावदा

क्षेत्र का विकास हमारी और भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है और अभी तक जो भी विकास कार्य हुए हैं ।भाजपा सरकार में हुए हैं आजादी के बाद 70 साल तक कांग्रेस ने कोई विकास कार्य नहीं हुए कांग्रेस में केवल नेताओं का विकास हुआ जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है जब से विकास कार्य प्रारंभ हुए हैं पहले हमारा क्षेत्र इस समय बंजर रहता था परंतु भाजपा सरकार बनने के बाद हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्र में विकास के नए आयाम लिखे गए। आज हमारे किसान भाई तीन प्रकार की फसलों का लाभ ले रहे हैं ।यह हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है उक्त संबोधन  सांसद गुमानसिंह डामोर ने कुम्भाखेड़ी मैं स्टॉप डेम और रपटा एवं बेकल्दा मैं स्कूल भवन के लोकार्पण के अवसर पर कही सांसद डामोर ने कहा मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ करके गरीबों को मकान देने का काम किया है। गैस की टंकी देने का काम किया है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने संबोधित करते हुए कहा पहले हमारे देश की सीमाओं पर आए दिन विदेशी ताकतें हमला करती थी परंतु जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से आज तक कोई विदेशी ताकत भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख पा रही है ।क्षेत्र का विकास भारतीय जनता पार्टी करती है मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं। चुनाव में पंच सरपंच जनपद और जिला पंचायत सहित सभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाएं जिससे आप सभी का विकास हो सके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक  निर्मला भूरिया ने कहा क्षेत्र में तमाम सिंचाई परियोजना भारतीय जनता पार्टी की देन है ।माही परियोजना तंबोलिया परियोजना जिसके कारण आज क्षेत्र में सिंचाई हो रही है व भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सिंचाई परियोजना को पूरा किया ।

आज हमारा क्षेत्र गेहूं उत्पादन में पंजाब की बराबरी कर रहा है यह हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देन है गांव-गांव में सड़कों का जाल भारतीय जनता पार्टी के शासन में बिछाया गया है आगे भी जो भी विकास कार्य होंगे और भाजपा सरकार मैं होंगे जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी ने ज्वलंत मुद्दों से अवगत करवाया एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा सरकार में क्षेत्र का विकास संभव है जिला उपाध्यक्ष दुर्गा बहन पडियार ने क्षेत्र में विकास को लेकर मांगे रखी कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष शांतिलाल  मुणिया, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया सहित वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा,प्रदीप पालरेचा,भील सेवा संघ अध्यक्ष अजय डामोर,परीक्षित सिंह राठौर, शंकरलाल चौहान, विकास जोशी,शुभम राठौड,फकिरचंद माली,राधेश्याम जमादारी,सरपंच राजू डामोर, अमृत गुर्जर, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश जी राठौर, कन्नू मेडा, प्रहलाद पाटीदार बोलासा, जितेन्द्र चौहान सेमरोड, लालचंद पाटीदार पिठडी, दीपक गुर्जर वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र बैरागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की भाजपा की सदस्यता
कुंभा खेड़ी मैं कांग्रेश के वरिष्ठ नेता और नहर समिति अध्यक्षरतन डामोर और रतनलाल मकोड ने कांग्रेसी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राठौड़ ने किया आभार नाथू भाई डामोर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *