राज सरतालिया@पारा कोविड-19 कोरोनावायरस को लेकर पारा के लिए आज अच्छी खबर आई। रिपोर्ट में पारा के 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है ।यह सभी होली चौक निवासी हैं जिनके सेंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले कुछ दिनों में लिए गए थे पारा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के एस डोडवा के अनुसार होली चौक समेत पारा के अन्य क्षेत्रों के कुल 100 सैंपल की रिपोर्ट अभी और पेंडिंग है। पारा स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर के एस डोडवा ने पारा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की हे सभी को सतर्कता बरतनी है क्षेत्र के सभी ग्रामीण किसान लोगों के साथ ही व्यापारी वर्ग से भी अनुरोध है कि वह भी मास्क लगाकर रखें और अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी मास्क लगाने का बोलें और समय-समय पर हाथ धोते रहें और सेनीटाइजर का उपयोग करते रहे और किसी भी हाल में भीड़ में ना जाएं। भीड़ का हिस्सा ना बने किसी भी आयोजन को लेकर भीड़ ना करें। यह सब सावधानियां रखकर ही हम कोरोनावायरस से बच सकते हैं। Post navigation खवासा के लिए आई राहतभरी खबर ; इतने सेम्पल की रिपोर्ट आई नेगेटिव मेघनगर में 4 शहरवासी निकले कोरोना संक्रमित