झाबुआ। 70वें ’गणतंत्र दिवस’ पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ प्रधान कार्यालय पीलीकोठी मे बैंक के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष वसुनिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव द्वारा बैंक के समस्त सम्माननीय अमानतदारों, किसानों, ऋणी सदस्यों व ग्राहको को बधाई दी। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता बीएस कोठारी, बैंक संचालक धापू वसूनिया, भाजपा नेता कल्याणसिंह डामोर, हेमेन्द्र पटेल, राजा ठाकुर, सीए ओपी प्रजापति सहित कई गणमान्य नागरिकों, मीडिया कर्मियों एवं सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी आनंद विजयसिंह शक्तावत, बागमल कोठारी, आरके लालन,नारायणसिंह चौहान, मनसुख भूरिया सहित बैंक कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ) Post navigation हर्षोल्लास के साथ मनाया 70वा गणतंत्र दिवस, 17 वर्षों से शहर की पहचान बना संजय अरोड़ा काली नदी में अज्ञात शख्स ने फैलाया केमिकल, मौके पर पहुंची पुलिस