अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- अलीराजपुर एसपी कार्तिकेयन ने नानपुर में अपराधिक घटनाओं व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगता न देख थाना प्रभारी मुकेश यादव को नानपुर से हटा दिया गया। वही एसपी कार्तिकेयन ने नानपुर का नया थाना प्रभारी सीताराम उपाध्याय को बनाया है। इस दौरान नानपुर के नए थाना प्रभारी सीताराम उपाध्याय ने आज नानपुर का चार्ज लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में चोरी व आपराधिक घटनाओं को जनता के सहयोग के साथ रोकेंगे। Post navigation फिर माही नदी ने उगली लाश , युवक का शव बरामद जयस ने किया नि: शुल्क एकलव्य कोचिंग का शुभारंभ