सीएमएचओ ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर दी साफ-सफाई की नसीहत

बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश ढोके ने अपने दौरे के दौरान आम्बुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर निरीक्षण किया। कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला मे दाने से पूर्व निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही आई की सहायक चिकित्सक डॉक्टर विनिता धाहना को अपना ऑफिस अलग से रूम में स्थापित करने का निर्देशित किया। इस पर बीएमओ हितेश मसीह ने दो दिनी मे स्थापित करने का आश्वासन दिया।