अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से खंडेलवाल की रिपोर्ट- सिसौदिया परिवार आम्बुआ ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आम्बुआ हथनी नदी के समीप तेजाजी महाराज को ध्वजा चढ़ाया। परिवार के भूपेन्द्रसिंह सिसौदिया ने बताया कि हमारे परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष आम्बुआ आकर ध्वजा चढ़ाया जाता है। वर्तमान मे ये परिवार रतलाम मे निवास कर रहा है। मगर तेजादसमी पर यहां आता है और ध्वजा निवास से ढोल के साथ चल समारोह के रुप मे ग्राम के प्रमुख मार्गो से होकर मंदिर पहुंचा जहां ध्वजा चढ़ाया गया। Post navigation उमड़ेगा आस्था का सैलाब, उड़ेगी रंग बिरंगी गुलाल, डोल ग्यारस पर्व की तैयारियां पूर्ण डोल ग्यारस महोत्सव पर भगवान पहनेंगे अलग-अलग पोशाक, निकलेगी भव्य शोभायात्रा