रितेश गुप्ता, थांदला कोविड-19 वैक्सीनेशन का ड्राय रन शुक्रवार को सिविल अस्पताल थांदला में किया गया। ड्राय रन अंतर्गत चिन्हांकित 30 आशा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के पूर्व कोविड गाइड लाइन कापालन करते हुए हितग्राहियों के बीच तो गज की दूरी रखते हुए क्रमानुसार थर्मल स्केनिंग करने के उपरांत डाटा इंट्री ऑपरेटर द्वारा संबंधित के पहचान पत्र को कोविन पोर्टल से वैरिफाई कर टीकारण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृति उपरांत हितग्राहियों को टीकाकरण कक्ष में टीका लगाया गया एवं टीका लगाने के बाद हितग्राहियों को 30 मिनट तक ऑब्र्जवेशन में रखा गया। उक्त ड्राय रन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस गडरिया, बीएमओ डॉ. अनिल राठौर, डॉ. पंकज खतेडिय़ा, जॉन खराड़ी, कालूसिंह परमार, मनोहर पटेल, शैलेन्द्र शुक्ला, बसंती धाकिया हलीमा शेख आदि मौजूद थे। Post navigation उचित मूल्य दुकान पर अन्न उत्सव मनाया, पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरित किया मशरूम खेती प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर भारत एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन की सलाह