आलीराजपुर । आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 08.06.2026 से आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आज दिनांक 13.06.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम आलीराजपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (वि.स.बल) एवं होमगार्ड के कुल 40 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शुभारंभ दिनांक 08.06.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह द्वारा किया गया था जिसमें समस्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कौशलता को बढ़ाते हुए स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मेला ड्यूटी के लिए तैयार करने तथा मध्य प्रदेश पुलिस का नाम गौरान्वित करते हुए सभी श्रद्धालुओं की सेवा भाव से ड्यूटी करने हेतु बताया था ।

प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षकों द्वारा सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, जल बचाव, संचार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के प्रति व्यवहारिक दक्षता आदि विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के अन्तिम दिन प्राथमिक उपचार एवं CPR की ट्रेनिंग दी गई ।समापन अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ज्योति उमठ बघेल उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा भविष्य में प्राप्त प्रशिक्षण का प्रभावी उपयोग कर सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *