झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – शनि भक्त मंडल एवं उपाभोक्ता हितैषी मंच के सदस्यों द्वारा पेटलावद रोड स्थित शनि मंदिर पर स्वलपाहार एवं जल सेवा कर सिंहस्थ जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी चिंटू बैरागी एवं उपभोक्ता हितैषी मंच के माणकलाल जैन ने बताया कि सिंहस्थ प्रारंभ से ही यहा गुजरने वाले यात्रियों को रोक कर स्वल्पाहार की व्यवस्था की जा रही है साथ ही आरओ के शीतल जल भी पिलाया जा रहा है। Post navigation करंट से बंदर हुआ घायल 10वीं बोर्ड में शानदार अंक अर्जित किए थांदला के विद्यार्थियों ने