झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – वैसे तो नगर में बंदर कभी कभार है देखे जाते हैं परन्तु विगत कुछ दिनों तीन-चार बंदरों को नगर में देखे गए। आज सुबह 11 बजे जवाहर मार्ग पर अम्बे माता मंदिर मठवाला कुआं चौराहे पर उन्ही में से एक बंदर करंट लग कर सड़क पर गिर गया। बंदर को घायल देख मोहल्ले के लोग मदद के लिए आए। मोहल्ले के प्रतीक चौधरी,धर्मेश मोदी, महावीर गादिया, संजय जैन समेत युवाओं ने पशु चिकित्सालय खबर देकर पशु चिकित्सक को बुलाया व उनके आने के पूर्व पानी छिड़़क कर व पिलाया जिससे कुछ ही देर में बंदर होश में आकर वहां से चला गया। Post navigation प्रभारी कलेक्टर ने वाटरशेड योजनाओं का लिया जायजा सिंहस्थ जाने वाले यात्रियों को करवा रहे स्वल्पाहार