By पियुष चंदेल, ALIRARJPUR

धार जिले के अंतर्गत राजोद में कांग्रेस द्वारा विशाल किसान महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र. कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया थे।यह सम्मेलन भाजपा की किसान जनविरोधी नितियों के खिलाफ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल ने सिंधिया को आदिवासी समाज की पारम्परिक झुलड़ी पहनाई और तीर कमान भेंट कर जोरदार आत्मीय स्वागत किया। सिंधिया ने प्रतीकात्मक तीर चलाकर आगामी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत झाबुआ अध्यक्ष कलावती भूरिया, पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, कांग्रेस नेता कमरू अजनार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *