अजय मोदी @ वालपुर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को लाल किले प्रांगण से 2 अक्टूम्बर से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने का आह्वाहन किया गया था,उसी का अनुशरण करते हुए एवं महात्मा गांधीजी के 150 वी जयंती पर स्वच्छता पखवाडे को मनाते हेतु स्वछता सेवा दिवस पर ग्राम वालपुर में ग्राम पंचायत एवं स्कूली छात्रो द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली हायर सेकण्डरी स्कूल से प्रारम्भ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गों से होकर पँचायत भवन पर समापन हुआ। छात्रों द्वारा मार्ग भर प्लास्टिक का यूज ना करने के नारे लगा जागरूकता बड़ाई, ग्राम को ना करे मैला घर से लाये थैला आदि नारे लगाए। रैली के समापन पर छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने की शपथ दिलाई । कार्यक्रम में पटवारी करमसिंह तोमर, सचिव गोमतसिंह,रोजगार सहायक जैकलिया,जयपालसिंह खरत,खुमानसिंह मण्डलोई,जमरा सर,डोडवा सर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। Post navigation ठेकेदार ने नल-जल योजना के लिए खोदे गए गड्ढों को खुला छोड़ा, रहवासी हुए परेशान मालवई माता के दर्शन को पैदल पहुँचा 200 श्रद्धालुओं का जत्था