अर्पित चोपड़ा, खवासा

झाबुआ-अलीराजपुर जिले में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है। अभी बारिश का दौर थमा भी नहीं है और इसी बीच मौसम विभाग ने झाबुआ – अलीराजपुर जिलों सहित प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यदि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बारिश होती है तो कई निचले इलाकों के रहवासियों के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती है। इधर किसानों को लगातार बारिश से फसल खराब होने की चिंता सता जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *