सलमान शैख़@ झाबुआ Live अगर आप पेटलावद के निवास है तो हो जाइए सावधान!!,, क्योंकि जिले के अन्य शहरों में अपना कहर बरपाने वाला कोरोना वायरस ने यहां भी अपनी आमद दर्ज करा दी है और अब आपके शहर में भी पांव पसार रहा है। आज आई कोरोना सैम्पलों की जांच रिपोर्ट में 1 महिला को कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह प्रथम पॉजिटिव की पत्नी है। बीएमओ डॉक्टर एमएल चौपड़ा ने बताया शहर के वार्ड 6 में रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव आया है। इस कोरोना पॉजिटिव महिला को आयसुलेशन वार्ड में भर्ती करने की प्रक्रिया की जा रही है। आपको बता दे कि बीते 4 महीनों से कोरोना वायरस से अछूते रहे पेटलावद शहर में अब तक 2 कोरोना पेशेंट निकल चुके है। यह पूरे पेटलावदवासियो के लिए गम्भीर और डराने वाली खबर है। Post navigation हम प्रशासन को सहयोग देने के लिए तैयार; लेकिन हमे ही धमकियां मिल रही; पारा नगर के लोग मिले कलेक्टर से होनहार छात्रा रीतिका चौधरी ने स्कूल में पाया अव्वल मुकाम