सलमान शेख। झाबुआ Live पेटलावद। सावधान..यदि आप रिश्तेदार के यहां कई दिनो के लिए जा रहे है या घर से बाहर कुछ समय के लिए भी जा रहे है तो सावधान रहे। घर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करके जाएं या तो परिवार के एक सदस्य को घर पर छोडक़र जाएं, या पड़ौसी को घर पर नजर रखने को कहें, वरना लौटने पर हो सकता है कि घर का सामान गायब मिले। जी हां, पिछले कई महिनो से खामोश पड़ी शहर में चोरी की वारदातो की अब शुरूआत हो चुकी है। बारिश शुरू होते ही शहर में सूने मकानो में चोरियां होने लगी है। बदमाशो ने भी सुने मकानो मे, तो कभी वाहनो पर डाका डालकर पुलिस की नींद ही उड़ा दी है। शहर में कॉलोनियो के सूने मकानो में चोरी करने वालो गिरोह सक्रिय हो गया है। एक के बाद एक थाना क्षैत्र में ये गिरोह सक्रिय होकर घटना को अंजाम दे रहे है। बंद एवं ताला लटक रहे घरो को गिरोह अपना शिकार बना रहे है। रैकी के बाद करते है चोरी- बारिश में अक्सर लोग जल्दी ही घरो में सो जाते है। इसलिए बारिश के चलते उन्हें बाहर की आवाज सुनाई नही देती। बदमाश दिन में ऐसे मकानो की रैकी करते है, जहां दरवाजों पर ताला लटका रहता है। रात होते ही वे आसपास के मकानो की स्थिति देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते है। पुलिस की सुस्ती के चलते चोरो के हौसंले इतने बुलदं हो चुके है कि वे मात्र एक या दो घंटे में ही पूरा घर छान मारते है। उन्हें यह भी पता रहता है कि कौन व्यक्ति कहां सोना नकदी घर में रख सकता है। कुछ इसी प्रकार की घटना पिछले एक दो सप्ताह के अंतराल में नगर की माधव कॉलोनी में हो रही है। बीती रात एक बाइक और एक बोलेरो का टायर पर किया हाथा साफ- बीती रात फिर बदमाशो ने नगर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन इस बार उनकी नजर में चार पहिया वाहन और बाइक थी। माही कॉलोनी स्थित खड़ी बोलेरो जीप (एमपी 09 सीएन 6435) के पीछे लगा एक टायर बदमाश जेक लगाकर खोलकर अपने साथ ले भागे। वहीं बामनिया मार्ग स्थित नाले के पास बाबूलाल दीपाजी मुलेवा के फार्म हाउस से बदमाश उनकी बाईक (एमपी 45 बीए 5067) चुराकर रफूचक्कर हो गए। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। बड़ी वारदात की तैयारी में, बाहरी गिरोह की आशंका- पुलिस सूत्रो के मुताबिक शहर में कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। बदमाशो ने अभी तक शहर में जितने भी ने मकानो में हाथ मारा, लेकिन कोई बड़ी राशि हाथ नही लगी है। इससे यह माना जा रहा है कि यह गिरोह किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। दूसरी ओर पुलिस भी चोर गिरोह को पकडऩे में लग गई है। चोर गिरोह के दूसरो राज्य या जिले का होने की आशंका भी जताई जा रही है। आमतौर पर बाहरी चोर गिरोह घरेलू सामान को नही चुराते है, केवल नकद राशि और जेवर को ही चुराते है। लोकल चोर गिरोह नकदी और जेवर के अलावा अन्य सामान भी ले जाते है। शहर में हुई चोरी की घटनाओ में इसी गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। गिरोह में 4 से पांच लोग शामिल है। क्योकि जितनी भी वारदाते हुई है उनमें किसी एक बदमाश की कारस्तानी नही लगी, बल्कि एक से अधिक बदमाशो द्वारा अंजाम दिया गया प्रतित हुआ। Post navigation ये हैं पर्यावरण दूत…; ग्रीन शहर का सपना कर रहे साकार, पर्यावरण बचाने के लिए जगाई अलख… ..लो आ गया मानसून; सावन की तरह रातभर बरसते रहे बदरा; किसानो ने शुरू की बोवनी..