मयंक गोयल @ राणापुर झाबुआ जिले के राणापुर मे झाबुआ रोड स्थित श्री जी पेट्रोल पंप के सामने स्थित हीरो शो रूम मे बीती रात चोरी की वारदात हुई है लेकिन चोर शो रूम मे लगे CCTV कैमरे मे कैद हो गया है मामले की एफआईआर राणापुर थाने मे दर्ज करवाई गयी है शो रूम मालिक राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह 20 जनवरी को इंदोर गये थे ओर आज सुबह भाई मुकेश ने फोन कर बताया कि मेरे शो रूम मे चोरी हुई है देखने पर पता चला है कि चोरी हुई है बकोल राजेश अग्रवाल करीब 3 लाख रुपये का नुकसान उन्हे इस वारदात मे हुआ है ..राजेश अग्रवाल ने कहा कि CCTV मे दिखाई दे रहे चोर की जानकारी यदि कोई उन्हे या पुलिस को देता है तो उसे ₹ 51000 का ईनाम उनकी ओर से दिया जायेगा ओर सुचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा । Post navigation श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को जल्द हो फाँसी; जयस ने सौपा ज्ञापन